ठेकेदार की लापरवाही से लोग हो रहे परेशान,, ग्रामीणों में आक्रोश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

ठेकेदार की लापरवाही से लोग हो रहे परेशान,, ग्रामीणों में आक्रोश

शशी मोहन कौशला:-कोरबा जिले के कटघोरा नगर में बारिश के सीजन में कई तरह की मुसीबत झेल रहे लोगों के सामने मुख्य मार्ग पर नई परेशानियां खड़ी हो गई है. सड़क के चौड़ीकरण के साथ दोनों किनारे पर मिट्टी डालने से फिसलन बढ़ गई है.
इस काम को आनंदी कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया गया है.
बारिश का दौर शुरू होने पर पानी के संपर्क में आने से यहां फिसलन की स्थिति निर्मित हो गई. आये दिन लोग आवाजाही के दौरान सड़क से नीचे उतरने की स्थिति में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. समस्या कई दिनों से बनी हुई है. अधिकारियों का आना जाना इस रास्ते से हो रहा है. लेकिन उनकी आंखों में यह तस्वीर अब तक कैद नहीं हो सकी है.

Share This Article