स्कूल खुलते ही कोरोना विस्फोट, 10 स्कूली बच्चों समेत 24 में पाया गया वायरस  … पढ़िये पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल खुलते ही कोरोना विस्फोट, 10 स्कूली बच्चों समेत 24 में पाया गया वायरस … पढ़िये पूरी खबर

पंकज भरद्वाज:-कोरबा :-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। कोरबा में स्कूल खुलने के बाद कोरोना विस्फोट हुआ है। 10 स्कूली बच्चे समेत 24 लोग संक्रमित हुए हैं। बच्चों की उम्र 9 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। करीब डेढ़ महीने बाद इतने संख्या में लोग पॉजिटिव मिले हैं।पॉजिटिव मरीज शहर के मानिकपुर बस्ती इलाके की बताई जा रही है। रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।बता दें कि आठ छात्रों में दो सातवीं कक्षा के है। जो कि कल मोहल्ला क्लास में शामिल हुए थे। जिसके बाद आज पंचायत की बैठक के बाद स्कूल को बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं छात्रों के साथ अन्य पढ़ने वाले बच्चों की भी ट्रेसिंग की जा रही है। कोरबा जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 86 है। अब तक 575 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share This Article