कलयुगी बेटा अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट,,,क्षेत्र में मचा हड़कंप

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलयुगी बेटा अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट….क्षेत्र में मचा हड़कंप

महेंद्र मिश्रा:-रायगढ़ जिले में कलयुगी बेटा गया जेल, लैलूंगा के ग्राम कोड़ामाई की घटना,मारपीट कर हत्या कर दिया, घटना की सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंची लैलूंगा पुलिस शव को बरामद कर पंचानामा कार्यवाही बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार ग्राम कोडामाई निवासी कृष्ण कुमार सिदार पिता स्व0 बीरेश सिदार उम्र 25 साल शराबी तथा झगडेलू किस्म का युवक है । लैलूंगा थाने में कृष्ण कुमार सिदार पर मारपीट का एक अपराध पूर्व में कायम किया गया है । दिनांक 01/08/2021 को प्रतिदिन की तरह गांव के लोग कृषि व अन्य कार्य व्यस्त थे । दोपहर करीब 03/30 बजे कृष्ण कुमार सिदार शराब पीकर घर आया और उसकी मां पार्वती सिदार को धान साफ क्यों नहीं की है कहकर लडाई झगडा कर रहा था । झगड़ा विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्ण कुमार सिदार ईंटा और लकडी का टुकडा से मारपीट कर उसकी मां की हत्या कर दिया फिर शव को छिपाने के लिये घर के पीछे खाद के गड्ढे में लेकर जाकर छिपा दिया ,कृष्ण कुमार सिदार के घर के पास रहने वाली उसकी चचेरी बहन गुलापी सिदार दोनों मां-बेटे के लड़ाई झगड़ा को देखी थी, जो गांव के लोगों को बताई । घटना की सूचना डॉयल 112 और लैलूंगा थाना प्रभारी ‍निरीक्षक रूपेन्द्र कुमार साय को मिलने पर तत्काल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । थाना प्रभारी आरोपी को हिरासत में लेकर शव पंचनामा कार्रवाई कर रिपोर्टकर्ता कु. गुलापी सिदार पिता स्व. श्रवण कुमार सिदार उम्र 18 वर्ष साकिन कोडामाई सिदारपारा थाना लैलूंगा के रिपोर्ट पर आरोपी *कृष्ण कुमार सिदार पिता स्व0 बीरेश सिदार उम्र 25 साल निवासी कोडामाई सिदारपारा थाना लैलूंगा* के विरूद्ध *अप.क्र. 221/2021 धारा 302,201 भादवि* का अपराध दर्ज कर आरोपी को आज दिनांक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Share This Article