हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत,,, दो हुए घायल,,, लोगों में डर का माहौल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत,,, दो हुए घायल,,, लोगों में डर का माहौल

रायगढ़ जिले के सरहदी सीमा से लगे धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के बोरो रेंज अंतर्गत डाँड़केसरा गांव के जंगल की है,जहां डांडकेसरा गांव के 6 लोग भैंस चराने गए थे. रात में लौटते वक्त हाथी से उनकाआमना-सामना हो गया.हाथी ने उन पर हमला बोल रामबली पिता दीनानाथ व लक्षण पिता शिवनाथ को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं 10 वर्षीय पूरन पिता रामबली और दीनानाथ वल्द ललिता हमले से घायल हो गए. दो अन्य भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. घटना में एक 3 दिन के भैंस के बच्चे की भी मौत हो गई है.हाथी ने ही घटना को अंजाम दिया है. जैसे ही इस बात की जानकारी गांव के लोगों को हुई, उन्होंने आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारियों इसकी सूचना दी. क्षेत्र में करीब 30 से 35 हाथियों का समूह लगातार विचरण कर रहा है, जिसके कारण इस क्षेत्र में जनहानि, फसल हानि व पशु हानि की खबरें लगातार सामने आ रही हैं.

Share This Article