ब्राह्मणों पर भाजपा नेता की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में मचा हड़कंप…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

शशिमोहन कोसला,पाली-ब्राह्मणों पर भाजपा नेता की टिप्पणी ब्राह्मण समाज में मचा बवाल
भाजपा नेता व पूर्व सांसद डॉ. स्व. बंशीलाल महतो के प्रतिनिधि रहे और वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने ब्राम्हणों को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक में टिप्पणी कर बवाल मचा दिया है। जिसे लेकर कोरबा जिले में सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले समस्त थानों में ज्ञापन देकर भाजपा नेता दीपक जायसवाल पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ़्तार करने की मांग की जा रही है. सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि 24 घण्टे के अंदर में भाजपा नेता को गिरफ़्तार करें, नहीं तो सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा गेवरा दीपका थाने का घेराव किया जाएगा.

Share This Article