बिलासपुर सेंदरी से कटघोरा फोरलेन निर्माण की जमीन अधिग्रहण में भारी भ्रष्टाचार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर सेंदरी से कटघोरा फोरलेन निर्माण की जमीन अधिग्रहण में भारी भ्रष्टाचार

बिलासपुर से नीलेश मसीह की खास ख़बर

बिलासपुर/रतनपुर– रायपुर बिलासपुर से कटघोरा रोड तक फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जारी है. लेकिन इस राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में भारी भ्रष्टाचार का उजागर हुआ है. बिलासपुर से सेंदरी से कटघोरा रोड के बीच जमीन अधिग्रहण, रोड निर्माण हेतु किया गया था लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से कई जमीन अधिग्रहण की केवल कागजी कार्यवाही ही की गई और आज तक जमीन अधिग्रहीत व्यक्ति की जमीन, भूमि मालिक के पास ही है. उनकी जमीन केवल कागजों में ही अधिग्रहित रुप में दिख रही है.

वास्तविकता यह है यह भूमि अभी तक सरकार द्वारा अधिग्रहित नहीं की गई है और उन्हें मोटी रकम भी मिल गई जो कि भारी भ्रष्टाचार के साथ अधिकारियों की मिलीभगत है जैसे – आम के आम और गुठलियों के दाम.
जल्द ही ऐसे भ्रष्टाचार और मिलीभगत करने वालों के नाम का चिट्ठा सवितर्क न्यूज़ के माध्यम से सब के सामने खोला जाएगा.

Share This Article