जान से मारने की नीयत से युवक पर ,चाकू से हमला करने वाले आरोपियों की हुई तत्काल गिरफ्तारी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जान से मारने की नीयत से युवक चाकू से हमला करने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी

अजय दि्वेदी,बिलासपुर:-

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि कीर्तिनगर में सोनू सिंह नामक युवक को रामायण देवांगन, बुद्धलाल देवांगन, दिपक विश्वकर्मा ने पुराने विवाद पर हाथ मुक्के व डंडे से पिटाई किये हैं साथ ही दीपक विश्वकर्मा ने अपने पास रखे चाकू से सोनू के पेट पर तेज वार कर दिया है और उसे प्राणघातक चोट पहुंचाया है. डायल 112 की वाहन तत्काल मौके पर पहुंच कर आहत सोनू सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया,घटना गम्भीर प्रकृती के होने के कारण सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री दीपक कुमार झा को दी गई तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उमेश कश्यप व सी. एस. पी. कोतवाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री निमेष बरैया के पर्यवेक्षण में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम गठन कर आरोपियों की खोजबीन हेतु अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे कर मामले के सह-आरोपियों की गिरफ़्तारी की गई, पर आहत सोनू सिंह के पेट पर चाकू से वार करने वाला आरोपी मौक़े से फरार हो गया था, जिसे कल 7 जुलाई को सिरगिट्टी पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किया गया साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू और डंडे को भी जप्त किया गया, मामले के आरोपियों को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया. सम्पूर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक गुलाब पटेल,प्रधान आरक्षक शोभनाथ यादव,आरक्षक सैय्यद साज़िद, मिथलेश सोनी,बोधु कुम्हार व अफाक खान की सराहनीय भूमिका रही.

Share This Article