छग में गुरुवार को 410 नए मरीज है. 6 लोगों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में गुरुवार को 410 नए मरीज है. 6 लोगों की मौत

मनोज शुक्ला,रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना  की रफ्तार अब थमने लगी है. मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच गुरुवार को प्रदेश में 410 नए मरीजों की पहचान की गई है. दूसरी ओर 6 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 581 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे हैं.आज 410 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 94 हजार 890 संक्रमित हो गई है. अब तक 9 लाख 75 हजार 658 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 445 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5 हजार 787 हो गई है. प्रदेश में आज कुल 33 हजार 662 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ.

Share This Article