ब्रेकिंग न्यूज़:- छग में सर्वाधिक वर्षा ;इस जिले में हुई, देखें जिलेवार आकंड़े  

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़:- छग में सर्वाधिक वर्षा ;इस जिले में हुई, देखें जिलेवार आकंड़े

मनोज शुक्ला,रायपुर। प्रदेश सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 238 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 29 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 413.2 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 148 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 196.7 मिमी, सूरजपुर में 261.9 मिमी, बलरामपुर में 238.7 मिमी, जशपुर में 274.3 मिमी, कोरिया में 240.9 मिमी, रायपुर में 248.4 मिमी, बलौदाबाजार में 304 मिमी, गरियाबंद में 246.6 मिमी, महासमुंद में 208.4 मिमी, धमतरी में 256.9 मिमी, बिलासपुर में 220.4 मिमी, मुंगेली में 155.3 मिमी, रायगढ़ में 224.1 मिमी, जांजगीर चांपा में 227.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 266.3 मिमी, दुर्ग में 276.8 मिमी, कबीरधाम में 215.8 मिमी, राजनांदगांव में 168 मिमी, बालोद में 239.7 मिमी, बेमेतरा में 316.1 मिमी, बस्तर 154.8 मिमी, कोण्डागांव में 179.6 मिमी, कांकेर में 218.2 मिमी, नारायणपुर में 214.1 मिमी, सुकमा में 292 मिमी और बीजापुर में 259 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Share This Article