रतनपुर थाना क्षेत्र में कराटे खिलाड़ी और कोच से छेड़खानी करने वाला ट्रेनर गिरफ्तार…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतनपुर थाना क्षेत्र में कराटे खिलाड़ी और कोच से छेड़खानी करने वाला ट्रेनर गिरफ्तार…


कमल दुसेजा,बिलासपुर। महिला कराटे खिलाड़ी व कोच के साथ छेड़खानी करने वाले ट्रेनर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला रतनपुर क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपी अशोक वर्मा को कोटा स्थित घर से पकड़ा है.जानकारी के मुताबिक, 7 जून को रतनपुर थाना क्षेत्र के सीस में रहने वाली 21 वर्षीय महिला कराटे खिलाड़ी व कोच से मुख्य प्रशिक्षक ने छेड़छाड़ की थी. मामले में महिला खिलाड़ी और कोच की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में धारा 354, 294, 506 भादवि का मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी अशोक वर्मा फरार हो गया था. आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को 26 जून की रात सूचना मिली की वह कोटा स्थित अपने घर में है, पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को कोटा के पास से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Share This Article