बिल्डकॉन लिमिटेड के बेस कैंप में हादसा,2 मजदूरों की मौत, लोगों में आक्रोश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

बिल्डकॉन लिमिटेड के बेस कैंप में हादसा, 2 मजदूरों की मौत, लोगों आक्रोश

शशि मोहन कोशला-कोरबा/ पाली  – कल देर रात स्थित दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के बेस कैंप में एक बड़े हादसे में ट्रेलर की चपेट में आ जाने दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई ट्रेलर दिलीप बिल्डकॉन के अधीनस्थ चलाई जा रही थी घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है इस घटना के बाद वहां का माहौल काफी गरमाया हुआ है आक्रोशित मजदूरों ने दिलीप बिल्डकॉन के बेस कैंप पर जाकर तोड़फोड़ करने की कोशिश की वहीं घटना की जानकारी होने पर पाली पुलिस मौके पर तैनात है  बताया जा रहा है कि मृतक गरम राजकम्म के निवासी है पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पाली में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है वहीं आक्रोशित ग्रामीण मौके पर भीड़ में मौजूद हैं

Share This Article