पाली: चोरी की बैटरी बेचने के लिये कर रहे थे ग्राहक की तलाश, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाली: चोरी की बैटरी बेचने के लिये कर रहे थे ग्राहक की तलाश, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

शशि मोहन कोशला-कोरबा- जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा (भा.पु.से) द्वारा क्षेत्रान्तर्गत कानून-व्यवस्था दुरूस्त करने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने विशेष टीम गठित कर थाना क्षेत्र में कानूनी कसावट लाने कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था कि प्राप्त दिशा-निर्देश तथाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कटघोरा रामगोपाल करियारे के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर द्वारा अपने मातहतअधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाकर, मुखबिरों को सक्रिय कर क्षेत्र में सतत्पे ट्रोलिंग गश्त कराया जा रहा था। जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 23.06.2021 को थाना पाली पुलिस प्र.आर. 377 हीरावन सरूते, आरक्षक 429 विनोद नाथ योगी को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम नानपुलाली में तीन लोग 01. बाबा भैरव नाथ 02.कुलदीप 03. उदय सिंह बैटरी रखकर बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, कि प्राप्त सूचना पर ग्राम नानपुलाली जाकर
उक्त तीनों को घेराबंदी कर पकड़कर हिकमत-अमली से पूछताछ किये, जो गोल-मोल जवाब देकर गुमराह करने लगे, कड़ाई पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा बैटरी का कोई कागजात नहीं होना बताये, जो मशरूका चोरी की होने के पूर्ण आशंका पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 41(1-4)/379 भादवि का पाये जाने से आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट देने से उप जेल कटघोरा दाखिल किया। निरीक्षक लीलाधर राठौर के कुशल नेतृत्व में पाली पुलिस टीम द्वारा मुखबीरों को सकिय कर संदेही आरोपी की पता तलाश हेतु कराई जा रही पेट्रोलिंग गश्त के कारण अपराध जगत में सक्रिय रहने वाले आरोपियों को मय मशरूका गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया गया।

Share This Article