बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने किया 14 यातायात मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीमो का गठन, त्योहारी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के तेज की कवायद

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
बिलासपुर। आज दिनांक 6 नवंबर 2020 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के द्वारा यातायात मुख्यालय लिंक रोड में पांचों यातायात थाना क्रमशः
1 यातायात लिंक रोड
2 यातायात कोतवाली
3 यातायात सरकंडा
4 यातायात मंगला
5 यातायात तिफरा
थाना क्षेत्र हेतु महत्वपूर्ण बीट का विभाजन करते हुए 14 यातायात मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया।
साथ ही इस अवसर पर उन्होंने पेट्रोलिंग टीम के उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षको से सीधे बात करते हुए पेट्रोलिंग पार्टी के गठन व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप अपने बीट में लगातार पेट्रोलिंग करें तथा दुकानदारों द्वारा आम रास्तों पर सामान आदि फैलाने की प्रवृत्ति पर रोक हेतु उन्हें समझाइस देवें।
आम रास्तों पर लगने वाले ठेले रिक्शा ऑटो रिक्शा को व्यवस्थित कराने एवं नो पार्किंग में हम रॉन्ग पार्किंग पर नोटिस चस्पाकर वीकल्स लॉक जैसी प्रभावी कार्यवाही की जावे।

बीट के बाजार परीक्षेत्र के भीड़ वाले चौक-चौराहों एवं मार्गों पर पीक आवर में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए , यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें, साथ ही साथ समय-समय पर यातायात के प्रभारी अधिकारी के माध्यम से पेट्रोलिंग ड्यूटी के संबंध में उन्हें जानकारी दिए जाने की बात कही। इस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित कुमार बघेल ने बताया कि- शहर यातायात प्रबंध व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाए जाने हेतु यातायात के पांचों थानों में बीट प्रणाली लागू करते हुए क्रमशः थाना यातायात लिंक रोड मे 03, थाना यातायात कोतवाली में 04, यातायात सरकंडा में 02,यातायात मंगला में 03, यातायात तिफरा में 02 कुल 14 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है। जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु निम्नानुसार ड्यूटी संबंधी दायित्व सौपा गया हैं।
01- मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग ड्यूटी पर उपलब्ध अधिकारी एवं जवान अपनी नियत पेट्रोलिंग बीट की संपूर्ण जानकारी रखेंगे।
02- क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर यातायात मुख्यालय एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को अपने लोकेशन नोट कराएंगे संचार व्यवस्था के माध्यम से सतत संपर्क में रहेंगे।
*3- आम रास्तों में नो पार्किंग जोन एवं रॉन्ग पार्किंग में खड़ी वाहनों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही करेंगे*
04- यातायात मुख्यालय एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिलने वाले दिशा निर्देशों का त्वरीत पालन करेंगे।
05- साथ ही आवश्यकतानुसार नो पार्किंग व आम रास्तों पर से क्रेन की सहायता से व्हीकल लिफ्टिंग की कार्यवाही भी की जावेगी।
(6)बीट पेट्रोलिंग ड्यूटी दौरान क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बाधित ना हो यह सुनिश्चित की जावेगी किसी भी स्थिति में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति निर्मित ना हो।
(7)- बीट क्षेत्र में लगने वाली पसरा दुकानों, फल एवं सब्जी ठेला पेंडल एवं ऑटो रिक्शा नहीं लगने देंगे ,साथ ही क्षेत्र के वेंडिंग जोन/ नॉन वेंडिंग जोन की पूरी जानकारी रखेंगे।*
08- इसी प्रकार अपने बीट के क्षेत्र की पार्किंग स्थल एवं नो पार्किंग जोन की संपूर्ण जानकारी रखेंगे एवं उसका अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
बिलासपुर शहर की सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु यातायात मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम के गठन से शहर यातायात व्यवस्था में सुधार परिलक्षित होगा। समय-समय पर पेट्रोलिंग टीम के कार्य एवं क्षेत्रों का पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण यातायात के प्रभारी अधिकारियों द्वारा किया जाएगा ताकि पेट्रोलिंग पार्टी के कार्यों मे आवश्यकतानुसार सुधार किया जा सके।
Share This Article