तखतपुर थाना क्षेत्र में अवैध गांजा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक करोड़ का गांजा जप्त…..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध गांजा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक करोड़ का गांजा जप्त…..

बिलासपुर ।तखतपुर । एसपी के निर्देश पर एसडीओपी श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को उच्च अधिकारियों से निर्देश मिला था कि स्विफ्ट कार जिसमें स्काई  हॉस्पिटल लिखा था उसमें गांजा की तस्करी की जा रही है वहीं देर रात को देवरी खमरिया में एक स्विफ्ट कार सीजी 11एम 1778 को जब रोका गया तब वाहन ने बिलासपुर मोपका निवासी हरीश साहू पिता संतराम साहू 41 वर्ष को गिरफ्तार किया और उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तब आज सुबह तखतपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ग्राम खपरी के खण्डहर  नुमा मे मकान जिसे 2 वर्ष पहले लिया था उस मकान में लगभग एक करोड़ का गांजा रखा हुआ था पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा जप्त कर लिया है आरोपी स्विफ्ट कार में घूमता था और कार में स्काई हॉस्पिटल बिलासपुर इमरजेंसी कोविड-19 सेवा लेकर घूमता था और गांजे की तस्करी करता था पुलिस ने बताया कि मोपका के इसके घर में होम्योपैथी चिकित्सा का बोर्ड लगा हुआ है पुलिस को केस बड़ी सफलता मिलने के बाद उच्च अधिकारियों ने बधाई दी है आरोपी को कल अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद देवरी खमरिया के पास से ही उठा दिया था और जब उसे कड़ाई के साथ पूछताछ की तब उसने खंडहर नुमा खुद के मकान के पास ले गया जहां लगभग एक करोड़ का गांजा रखा हुआ था पुलिस लिखा पढ़ी कर आगे की कार्रवाई कर रही है एसडीओपी श्रीमती रश्मीत कौर चावला और थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और यह गांजा कहां से लाता था और कहां का पता था इसकी भी जानकारी ली जा रही है

Share This Article