पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: SIT करेगी जांच, संदिग्धों के बैंक खाते फ्रीज – गृहमंत्री

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर: बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. मीडिया से बातचीत में विजय शर्मा ने कहा कि हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सजा दिलाने का काम किया जाएगा. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस केस में जो भी संदिग्ध लोग हैं उनके खाते फ्रीज कर दिए गए हैं.

SIT करेगी मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की जांच: गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है. टीम ने जांच शुरु कर दी है. जांच के दौरान जो भी लोग संदिग्धों की लिस्ट में हैं उनसे पूछताछ होगी. आरोपी सुरेश चंद्राकर और जो भी संदिग्ध हैं उनके खाते फ्रीज किया जा रहा है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अबतक चार खातों को चार घंटों के भीतर फ्रीज किया गया है. विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर ने गलत तरीके से यार्ड बना रखे हैं जिनके निर्माण की जांच की जाएगी और कार्रवाई भी करेंगे.

”स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने का का होगा काम”: गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि घटना का स्पीडी ट्रायल करवाया जाएगा. कोर्ट क्या निर्णय देती है ये एक अलग विषय है. हमारी कोशिश होगी की स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि घटनाक्रम में कई कांग्रेस के नेता संलिप्त हैं. कांग्रेस के नेता ये चाहते हैं कि किसी तरह से इस केस को लेकर सरकार को बदमान किया जाए.

Share This Article