आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट: जांच में जुटी पुलिस

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट: जांच में जुटी पुलिस

कमल दुसेजा,बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र के गुलाब नगर में रहने वाले आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त टी. पी. भुसाखरे अपने निवास पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस को लाश के पास से सुसाइड नोट मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, भुसाखरे आज रिटायर्ड होने वाले थे। इसके लिए विभाग के कर्मचारियों की तरफ से विदाई पार्टी रखी गई थी। रोज की तरह ड्राइवर चार पहिया वाहन लेकर सहायक आयुक्त को लेने गुलाब नगर स्थित निवास में गया था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब ड्राइवर को कोई रिस्पांस नहीं मिला, तो वह इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों की दी। भुसाखरे जी का घर रायपुर में है, वे बिलासपुर में अकेले रहते थे।फिलहाल पुलिस जाँच कर रही है।

Share This Article