कोनी रेत घाट पर युवक की मिली लाश,पुलिस जांच पर जुटी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोनी रेत घाट पर युवक की मिली लाश,पुलिस जांच पर जुटी

कमल दुसेजा/ बिलासपुर में एक युवक की सिर कुचल कर हत्याकर दी गई। उसका शव कोनी रेत घाट पर पड़ा मिला है। युवक वहीं मुंशी का काम करता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक के सिर पर पत्थरों से वार किया गया। शव के पास ही पुलिस को खून से सना पत्थर भी बरामद हो गया है। सुबह आसपास के लोगों ने उसका शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान उसके कपड़ों से मिले दस्तावेजों से हो सकी है।बिहार निवासी सत्येंद्र सिंह यहां कोनी घाट पर रेत मुंशी का काम करता था। सुबह आसपास के लोगों ने उसका शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान उसके कपड़ों से मिले दस्तावेजों से हो सकी है। मौके पर एडिशनल SP उमेश कश्यप सहित अन्य अफसर मौजूद हैं। अभी तक वारदात को लेकर कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।पुलिस पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि सारा मामला रेत के अवैध खनन से जुड़ा है। 

Share This Article