ट्रेलर ने बाइक सवार को मारा टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत दुसरे की हालत गंभीर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेलर ने बाइक सवार को मारा टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत दुसरे की हालत गंभीर

महेंद्र मिश्रा, रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई तो दूसरा जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। जूटमिल चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक कोतरारोड राजीव नगर निवासी राजू यादव पिता नानुराम यादव उम्र 30 वर्ष जो अपने दोस्त केशव सिदार के साथ उसी की बाइक में जिलारी पुसौर गया था। इलाके में फैली सनसनी सुबह वहां से लौटते वक्त अमलीभौना चौक के पास शीला पेट्रोल पंप की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 आर 5488 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी। जिससे राजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक सवार केशव सिदार को चोटे आई है। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर घटनाकारित वाहन को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। विदित हो कि लाकडाउन के बीच सड़क दुर्घटनाओं में कमी जरूर आई है परंतु अभी भी जिले में कहीं ना कहीं कोई सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में ली है।

Share This Article