जेल के दो कर्मचारी समेत 54 विचाराधीन कैदी कोरोना संक्रमित,जेल प्रशासन में हड़कंप

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल के दो कर्मचारी समेत 54 विचाराधीन कैदी कोरोना संक्रमित,जेल प्रशासन में हड़कंप

सुरेश मंडावी,, नारायणपुर जिले में जेल के दो कर्मचारी समेत 54 विचाराधीन कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।वहीं अब सभी बंदियों का जेल के अंदर ही इलाज किया जा रहा है। जेल अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। वहीं जेल में कुल 154 कैदियों को रखा गया है। बता दें कि प्रदेश में सोमवार को 6 हजार 577 नए मरीजों की पहचान की गई है। दूसरी ओर 149 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 12 हजार 665 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है।6 हजार 577 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 19 हजार 54 संक्रमित हो गई है। अब तक 8 लाख 11 हजार 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब तक 11883 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 96 हजार 156 हो गई है।

Share This Article