इधर शादी की रस्म हुई पूरी, उधर रात में फरार हो गई दुल्हन,

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र में सनसनी मामले सामने आए हैं, आमडुला गांव में आधी रात को एक दुल्हन फरार हो गई. शादी पूरी होने के बाद रात को दुल्हन ससुराल से गायब हुई है. मामले की भनक जैसे ही ससुराल वालों को लगी पैरों तले जमीन खिसक गई. नवविवाहिता के गायब होने को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही है. परिजनों ने मामले की शिकायत फिलहाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई दरअसल, आमडुला निवासी कौशल कुमार की शादी कांकेर जिले के भैसाकन्हार गांव के युवती से सामाजिक रीति रिवाजों के साथ 3 मई को हुई थी. उसके बाद सारे लोग लगभग 11 बजे रात तक सो गए थे. इसी बीच तकरीबन एक बजे नवविवाहिता बॉथरूम जाने के बहाने से घर से बाहर निकली .उसके बाद वापस नहीं आई.

