छग लॉकडाउन: अब तक 14 जिलों में जारी हुआ आदेश.. कब तक रहेगा लॉकडाउन.

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग लॉकडाउन: अब तक 14 जिलों में जारी हुआ आदेश.. कब तक रहेगा लॉकडाउन.

मनोज शुक्ला,रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार, लॉकडाउन को ही आखिरी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. यही वजह है कि राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर, आईजी और एसपी को लॉकडाउन के संबंध में निर्देश जारी किया है। अब कलेक्टर्स अपने-अपने जिले में लॉकडाउन का ऐलान कर रहे हैं. अब तक प्रदेश के 14 जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है. सबसे लंबा तालाबंदी 17 मई तक की गई है।रायपुर में 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है.बिलासपुर जिले में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है.दुर्ग जिले में 17 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है.बेमेतरा जिले में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है.रायगढ़ जिले में 16 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है.बलरामपुर जिले में 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है.कोंडागांव जिले में 16 मई की रात 12 तक लॉकडाउन लगा दिया गया है.
धमतरी जिले में 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है.सूरजपुर जिले में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है.जशपुर जिले में 15 मई तक तालाबंदी बढ़ा दी गई है.कांकेर जिले में 16 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. रविवार को मेडिकल और पेट्रोल पंप को छोड़ कर कंप्लीट लॉकडाउरहेगा.राजनांदगांव जिले में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है.नारायणपुर जिले में 11 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है.बीजापुर जिले में भी 12 मई तक तालाबंदी बढ़ा दी गई है.इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा. किराना, दूध, फल सब्जी की घर पहुंच सेवा की अनुमति रहेगी. पेट्रोल पंप में पासधारियों और कोविड ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को ही पेट्रोल डीजल दिया जाएगा. कूरियर व डाक सर्विस चालू, फल और सब्जियां ठेलों में बिकेंगे, लेकिन दुकाने नहीं खुलेंगी. इलेक्ट्रिशन व प्लंबर घर जाकर सेवाएं दे सकेंगे. रिपेयर शॉप भी खुली रहेंगी. 50% कर्मचारियों के साथ बैंक व पोस्ट ऑफिस कार्यालय खुल सकेंगे. रजिस्ट्री ऑफिस खोलने की अनुमति दी गई है. जहां सरकारी काम चल रहे वहां श्रमिकों को काम करने की अनुमति होगी. कृषि से संबंधित दुकानें खुली रहेंगी.

Share This Article