श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का प्रकाश पर्व सादगी से मनाया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का प्रकाश पर्व सादगी से मनाया

कमल दुसेजा,बिलासपुर/कोरोना महामारी के चलते आज प्रकाश पूरब की खुशी में सुखमणि पाठ साहब किया गया जिसका सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया जिसका आनंद संगत ने घर बैठे प्राप्त किया अमर भाई साहब ने जानकारी की सिख धर्म नौवें गुरु धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 400 वां जन्म दिवस प्रकाश पूरब मसानगंज स्थित सिंधी गुरूद्वारे में बहुत ही सादगी मे मनाया गया।

इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया तत्पश्यात अंनद साहिब जी पाठ कर कोरोना महामारी समाप्त हो इस के लिए गुरू साहिब जी के सामने अरदास की गुरूद्वारे के भाईसाहब अमर रूपानी ने बताया की गुरू तेग बहादुर साहिब जी ने धरम की रक्षा के लिए अपनों पाणों का बलिदान दे दिया था।उन्हे हिंद की चादर के नाम से भी जाना जाता है।उन्होने धरम और मानवता की रक्षा के लिए अपनें पाणों का बलिदान दिया था।

Share This Article