छग में कोरोना के 17 हजार 397 मरीज सामने आए हैं. जबकि 219 लोगों की कोरोना से मौत हुई

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में कोरोना के 17397, नए मरीज सामने आएं हैं जबकि 219, लोगों की मौत हुई

मनोज शुक्ला,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तबाही मचा रही है. ये रफ्तार ऐसे ही चलती रही, स्थिति भयावह हो जाएगी. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 17 हजार 397 मरीज सामने आए हैं. जबकि 219 लोगों की कोरोना से मौत हुई है छग में कोरोना से राहत भरी खबर ये है कि 14 हजार 284 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 4 लाख 92 हजार 593 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 6 हजार 893 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 23 हजार 479 है. जबकि आज 57 हजार 185 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.

रायपुर जिले में अकेले 3215 कोरोना केस सामने आए हैं. दुर्ग में 1857, राजनांदगांव में 973, बिलासपुर में 1317, कोरबा में 843, बेमेतरा में 421, कवर्धा में 444, धमतरी में 470, बालौदाबाजार में 801, महासमुंद में 479, गरियाबंद में 332, सरगुजा में 433, रायगढ़ में 1144, जांजगीर में 908 कोरोना मरीज मिले हैं.रायपुर में कोरोना वायरस से मंगलवार को 57 लोगों की मौत हुई है. बिलासपुर में 40, जांजगीर में 9, धमतरी में 14, दुर्ग में 23, रायगढ़ में 7, राजनांदगांव में 11, कोरबा में 19, बालोद में 5, कवर्धा में 8, महासमुंद और बलौदाबाजार में 4-4 की मौत हुई है, जबकि कांकेर में 2 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.

Share This Article