पहली पत्नी दामाद और नाबालिग बेटे ने मिलकर की थी बुजुर्ग की हत्या ,बूढ़ातालाब बोरी में भरकर फेंका था शव

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

रायपुर . कादरबाड़ा के मालिक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या उसकी पहली पत्नी, दामाद और नाबालिग बेटे ने मिलकर की थी। हत्या के बाद शव को बोरी में बंद कर बूढ़ातालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया और नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि कादरबाड़ा निवासी आसिफ कादर उर्फ फिरोज खान का शव बूढ़ातालाब में एक बोरे में मिला था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। शरीर में चोट के निशान थे। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला दर्ज कर पुरानी बस्ती पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक मृतक बोरियाखुर्द में अपनी पहली पत्नी रूबीना परवीन उर्फ रानी के साथ रहता था। मृतक की एक और पत्नी जोया है। मृतक ने जोया से अंतरधार्मिक विवाह किया था। जोया ने ही पिछले साल उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। करीब डेढ़ माह पहले ही वह जेल से छूटा था। दूसरी पत्नी को लेकर फिरोज और रूबीना के बीच विवाद होता था। रूबीना ने चार दिन पहले ही महिला थाने में फिरोज के खिलाफ शिकायत की थी। इससे दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। इसके बाद रूबीना, उसका दामाद इरफान खान ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान लोहे की छैनी से भी उस पर हमला किया गया। हत्या में महिला का अपचारी बालक भी शामिल था।

Share This Article