छग के इन 2 जिलों में लगा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

छग के इन 2 जिलों में लगा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

महेंद्र मिश्रा रायगढ़। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश में पिछले तीन दिनों से रोजाना 10 हजार कोरोना मरीज मिल रहे हैं. ऐसे में

स्वास्थ्य विभाग सकते में है. अब जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में है. कलेक्टर्स लगातार जिलों में टोटल लॉकडाउन लगा रहे हैं. धमतरी और रायगढ़ में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है.

धमतरी में 11 से 26 अप्रैल तक जिले में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है. धमतरी कलेक्टर जेपी मौर्य ने आदेश जारी किया है

. अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है. सब्जी और राशन की दुकानों को बंद से छूट दी गई है.

रायगढ़ में 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल रात 12 बजे तक लॉकडाउन कर दिया गया है.

कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है.

सब्जी और राशन की दुकानों को बंद से छूट दी गई है.

Share This Article