बिलासपुर के अभिनंदन सिंह को राज्य स्तरीय दिशा समिति में मिली अहम जिम्मेदारी
रायपुर। बिलासपुर निवासी अभिनंदन सिंह को भारत सरकार द्वारा राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा समिति) का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण समिति के अध्यक्ष राज्य के मुख्यमंत्री होते हैं।
राज्य स्तरीय दिशा समिति को केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के समन्वय और निगरानी का अधिकार प्राप्त है। इस समिति में मुख्यमंत्री अध्यक्ष होते हैं, जबकि मुख्य सचिव को सदस्य सचिव के रूप में नामित किया जाता है। इसके अलावा, समिति में पक्ष-विपक्ष के सांसद, विधायक और सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी सदस्य होते हैं।
केंद्र सरकार ने सार्वजनिक निधियों के उचित और अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय दिशा समिति की स्थापना की है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना है।
अभिनंदन सिंह के परिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनके पिता एसडी सिंह सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि उनकी माता सीके सिंह सेवानिवृत्त प्रधान पाठिका हैं। उनकी दो बहनें बेंगलुरु में मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत हैं।
अभिनंदन सिंह की इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और स्थानीय नागरिकों को उनसे बेहतर कार्यों की उम्मीद है।
Editor In Chief