मंदिर में चोरी करने घुसे चोर का हाथ दान पेटी में फंसा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा में शनि मंदिर में चोरी करने घुसे चोर का हाथ दान पेटी में फंसा… साथी चोर भी पकड़ाया

राजेश देवांगन,कोरबा – पावर हाउस रोड कोरबा स्थित श्वेता नर्सिंग होम सामने नवनिर्मित शनि भगवान के मंदिर में आज सुबह दो चोर घुसे

दान पेटी में रखे पैसे निकालने के लिए इन लोगों ने पहले मंदिर का ताला तोड़ा और फिर जब दान पेटी में हाथ डालकर पैसे निकालने का प्रयास किया तो एक चोर का हाथ उसी में फंस गया

दोनों चोरों ने मिलकर हाथ निकालने का बहुत तेरा प्रयास किया लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली

मंदिर के भीतर हो रही खटर पटर को सुन पुजारी के परिवार के एक सदस्य ने जब मंदिर में झांक कर देखा तो पाया कि 2 लोग अंदर अपने बचने का प्रयत्न कर रहे थे

देखते ही देखते यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा चोरी करने मंदिर में घुसे चोर रंगे हाथ पकड़े जाने के बावजूद तमाम तर बहाने बाजियां करते रहे.

Share This Article