सार्थक इस्पात भट्टी में हुए ब्लास्ट में एक और मजदूर की मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

सार्थक इस्पात भट्टी में हुए ब्लास्ट में एक और मजदूर की मौत

मनोज शुक्ला, रायपुर। सरोरा स्थित सार्थक इस्पात में भट्टी में हुए ब्लास्ट से एक और मजदूर की मौत हो गई. मृत मजदूर का कंपनी के पास कोई रिकार्ड नहीं है.

घटना के बाद से ठेकेदार मोबाइल बंद कर फरार हो गया है.

सार्थक इस्पात की भट्टी में 23 मार्च को ब्लास्ट हुआ था. मौके पर उसी दिन पवन साहू नाम के मजदूर की मौत हो गई थी. वहीं घायल रामरतन (42 वर्ष) का ओम अस्पताल में इलाज हो रहा था,

जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. मृतक रामरतन का कंपनी के पास कोई रिकार्ड नहीं है.

अन्य गंभीर रूप से घायल मजदूरों का ओम अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Share This Article