मस्तूरी में भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

मस्तूरी में भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

विवेक देशमुख – मस्तूरी मुख्यालय के जोंधरा चौक स्थित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वधान में मस्तूरी के भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया ।

पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु छ.ग.काग्रेस सरकार के खिलाफ 17 मार्च को मस्तूरी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नारेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था जिसके करण आज मस्तूरी के जोधरा चौक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा कांग्रेस सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार होश में आओ भूपेश सरकार होश में आओ छत्तीसगढ़ को लूटना बंद करो अपराधियों पर लगाम लगाओ छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ मत बनाओ के नारो को बुलंद करते हुए मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने उचे स्वर में कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ में मचे अशांत वातावरण के विरोध में नारे बाजी की गई, और जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने का काम हो और पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रति व्यक्ति के आधार पर दिया जाए ऐसी मांग भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। इसके पश्चात भूपेश बघेल का पुतला जलाकर कड़ा विरोध दर्ज किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विजय अंचल मस्तूरी, विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिह ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या, संतोष मिश्रा, बृजनंदन टन्डन ,सुबोध लहरे , वासु श्रीवास, हरिगोविंद महेश्वरी,अजय सिंह, वीरेंद्र अनुरागी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मस्तूरी ,जितेंद्र चतुर्वेदी, आदि बड़ी संख्या में भाजपा मोर्चा के सभी सदस्य उपस्थित हुए।

Share This Article