बालको में घायल हुए ठेका कर्मी ने दम तोड़ा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बालको में घायल हुए ठेका कर्मी ने दम तोड़ा

(सवितर्क न्यूज,अजय देवांगन )

कोरबा-बालकोनगर। बालको के 540 मेगावाट पावर प्लांट में 13 मार्च को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ठेका कर्मी की एनकेएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

पावर प्लांट में पावरमेक प्रोजेक्ट लिमिटेड नामक ठेका कंपनी मेंटेनेंस का कार्य करती है।

पावरमेक के कार्यों में पेटी ठेकेदार एम इंटरप्राइजेस के अधीन कार्यरत रूमगरा निवासी राजेश कर्ष 27 वर्ष कार्य के दौरान अचानक चिमनी के पंखे (आईडी फैन ) की चपेट में आकर काफी बुरी तरह जख्मी हो गया था।

बालको के विभागीय अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देख प्रारम्भिक उपचार बाद न्यू कोरबा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां 15-16 मार्च की रात करीब 1 बजे राजेश की सांस थम गई।

Share This Article