मुंगेली :– कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर परवानी जी के जन्मदिन के अवसर पर मुंगेली के व्यापारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ में व्यापारियों के हितैषी और कुशल व्यक्तित्व के धनी अमर परवानी जी का जन्मदिन प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ रायपुर में मनाया जाता है, जिसमें प्रदेश भर से संगठन के सदस्य व्यापारी बंधु उपस्थित होकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ देते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी उसी उत्साह से समारोह आयोजित हुआ, जिसमें निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का भी आयोजन किया गया।
समारोह में मुंगेली के वरिष्ठ व्यापारीगण जेठमल कोटड़िया जी, प्रवीण वैष्णव जी, जगदीश देवांगन जी, अरविंद केशरवानी जी, सागर सोलंकी जी, योगेश सोनी जी ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी आयु की कामना की।

इस अवसर पर अमर परवानी जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंगेली में शीघ्र ही सभी के सहयोग से CAIT की एक मजबूत टीम घोषित की जाएगी, जिससे मुंगेली जिले के व्यापारिक हितों की रक्षा और व्यापार की बढ़ोतरी के लिए कार्य किए जाएंगे, साथ ही जन-सेवा के कार्यों को भी प्रमुखता से किया जाएगा।

केशरवानी स्टेशनरी के प्रोपराइटर अरविंद केशरवानी ने कहा कि परवानी जी व्यापारी हितों और व्यापार को बढ़ाने के प्रति बेहद सजग रहते हैं। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी को जन्मदिन की बधाई देकर हमने उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुंगेली में CAIT के गठन के बाद व्यापारी हितों के लिए विभिन्न कार्ययोजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा।












