Naxalite monument demolished : लाल आतंक पर एक्शन, जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाए स्मारक को किया ध्वस्त

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाये गए विशालकाय स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। ग्राम कोंडापल्ली के पास एक 30 फीट व एक 20 फीट ऊंचे स्मारक बनाये गये थे।

उसूर ब्लॉक के संवेदनशील गांव कोंडापल्ली के पास जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाये गए विशालकाय स्मारक को ध्वस्त कर दिया है।  पुलिस ने बताया कि कोंडापल्ली के नये कैंप से डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा ग्राम कोंडापल्ली के पास एक 30 फीट व एक 20 फीट ऊंचे स्मारक बनाये गये थे, जिसे सुरक्षाबल के जवानों द्वारा जेसीबी की मदद ध्वस्त कर दिया गया।

Share This Article