श्री रामलला दर्शन योजना’ से श्रद्धालुगण करेंगे अयोध्या धाम का दर्शन जनप्रतिनिधियों ने दर्शनार्थियों का सम्मान कर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jagdish Dewangan
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली, 09 सितंबर 2026// शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम के लिए रवाना होने वाले जिले के दर्शनार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने दर्शनार्थियों का सम्मान करते हुए उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं और हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष रामकमल सिंह, जिला पंचायत मुंगेली के सभापति  उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत मुंगेली के सभापति  पवन पाण्डेय, जनपद पंचायत पथरिया के सभापति  रिंकू सिंह एवं  संजय सिंह राजपूत उपस्थित रहे।


जनप्रतिनिधियों ने दर्शनार्थियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाकर श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिल रहा है। दर्शनार्थियों ने इस अवसर के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से उनके लंबे समय से संजोए धार्मिक यात्रा के सपने को साकार होने का अवसर मिला है।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन