भूमिगत रेल परियोजना की ऐतिहासिक स्वीकृति पर देवांगन समाज ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का किया भव्य स्वागत

Jagdish Dewangan
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली— कटघोरा–मुंगेली–डोंगरगढ़ नई रेलवे लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद पहली बार मुंगेली पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का देवांगन समाज मुंगेली द्वारा माता परमेश्वरी चौक में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा रेलवे परियोजना को स्वीकृति दिलाने में उनके महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) ने कहा कि कटघोरा–मुंगेली–डोंगरगढ़ रेलवे लाइन की स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। लंबे समय से जिले की जनता इस परियोजना की मांग कर रही थी, जिसके साकार होने से मुंगेली सहित पूरे अंचल को परिवहन, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे। हीरालाल वार्ड के पार्षद निमेश देवांगन एवं विवेकानंद वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सत्तू देवांगन ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी रेलवे परियोजना की स्वीकृति से क्षेत्र की वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि रेलवे लाइन बनने से जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।


केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्वागत के लिए देवांगन समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देशभर में रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि कटघोरा–मुंगेली–डोंगरगढ़ रेलवे लाइन केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है।

इससे आवागमन सुगम होगा, निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मुंगेली जिले के विकास का नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन बनने से जिले की पहचान और मजबूत होगी तथा पर्यटन, व्यापार और उद्योग को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, देवांगन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जगदीश देवांगन, कोमल देवांगन, भूपेंद्र देवांगन, धनराज देवांगन, सत्तू देवांगन, निमेष देवांगन, दुर्गेश देवांगन, चीकू देवांगन, आदर्श देवांगन, प्रेमसागर देवांगन, उमेश देवांगन, नितिन देवांगन, गोलू देवांगन, राजा देवांगन, रमेश देवांगन, कान्हा देवांगन, जलेश देवांगन, अनिल देवांगन, बंटी देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने रेलवे परियोजना की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन