महामाई वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद अरविंद वैष्णव ने पार्षद  निधि से बोर खनन कराया वार्डवासियों में हर्ष

Jagdish Dewangan
1 Min Read
Oplus_16908288

मुंगेली: महामाई वार्ड क्रमांक 4 के वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने पार्षद निधि से बोर खनन कराया है, जिससे वार्डवासियों में अत्यंत हर्ष एवं खुशी का माहौल है। हर तरफ चर्चा का विषय है कि जनहित के मुद्दों में पार्षद ने एक अनोखी मिसाल पेश की है।

ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लगातार गिरते जल स्तर के कारण महामाई वार्ड में पानी की भारी किल्लत हो रही थी। वार्डवासियों की इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु एवं सभी वर्गों को भरपूर पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय पार्षद के प्रयास से यह बोर खनन संभव हो सका है।

इस नवीन बोर खनन के साक्षी पार्षद असलम खान, कामेश सोनी, धीरज सोनी, योगेश सोनी, नीरज सोनी, सचिन सोनी, हरि सोनी, रोहित सोनी, सागर सोनी, बबल सोनी, सौरभ सोनी, पारस सोनी, सुरेश सोनी, प्रज्वल बाजपेई सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन