अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शशि भूषण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शशि भूषण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव विनीत कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय सचिव श्री राजाराम गंगवार के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं अन्य राज्य के प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से फार्मासिस्ट संतोष यादव, निवासी कुसमी (जिला बलरामपुर-रामानुजगंज) को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ शाखा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है—
डॉ. पंकज मसीह – प्रदेश प्रभारी लवप्रकाश देवांगन – प्रदेश मुख्य सलाहकार डॉ. रितेश कुमार जैन – साइंटिफिक एवं टेक्निकल सलाहकार बलवंत बंजारे – प्रदेश संयोजक वंदना देवांगन – प्रदेश प्रवक्ता एवं आईटी सेल प्रभारी सुधीर यादव – वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी सरगुजा संभाग सुरेंद्र यादव – वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परासर – वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी रायपुर एवं दुर्ग संभाग इस्तियाक अहमद – प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेताम – प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत मिश्रा – प्रदेश महासचिव अंजनी भगत – प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग सुमन चंदेल – प्रदेश महासचिव (महिला विंग)
जावेद – प्रदेश सचिव
इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में रिषभ अग्रवाल, एजाज अंसारी, सूरज यादव, रुपेश यादव, नारायण हेमनानी, भूपेंद्र कश्यप, अनिल पुलस्ते, गुलशन, खगेश्वर , संजू सीमा एवं इस्मृति एक्का को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी, निजी, मेडिकल स्टोर, अस्पताल, उद्योग, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य क्षेत्रों में कार्यरत फार्मासिस्टों को एक मजबूत मंच पर संगठित कर उनके अधिकार, सम्मान, रोजगार एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति पर संगठन के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा प्रदेशभर के फार्मासिस्टों ने संतोष यादव एवं पूरी नवगठित प्रदेश टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
संतोष यादव बने अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
Editor In Chief

