मुंगेली। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नगर की सुख-शांति एवं सर्व कल्याण के लिए एक दिव्य आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। नगर कल्याण हेतु संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं रूद्रयज्ञ का आयोजन 7 जून 2026 से 15 जून 2026 तक किया जाएगा।
यह नौ दिवसीय धार्मिक महायज्ञ नगर के मंगल भवन, बायपास रोड, मुंगेली में संपन्न होगा। पूरे आयोजन के प्रेरणा स्रोत बाल योगी, बाल ब्रह्मचारी, यज्ञ सम्राट संत श्री राम शिरोमणि दास जी महाराज, प्रयागराज उत्तर प्रदेश वाले रहेंगे। उनके आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में यह अनुष्ठान संपन्न होगा।

इस पावन आयोजन के मुख्य अतिथ होंगे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूति राजे श्री महंत डॉ स्वामी रामसुंदर दास जी महाराज, दूधाधारी मठ, रायपुर छत्तीसगढ़। संतों के सानिध्य में होने वाली इस कथा से नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।
कथावाचक आचार्य श्री पंडित वीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज होंगे। जो अपने मधुर वाणी से कथा का रसपान कराएंगे।
कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा, वहीं रूद्रयज्ञ से नगर में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की जाएगी।
आयोजन समिति की ओर से छोटेलाल शुक्ला एवं रोहित शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका मुंगेली ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस दुर्लभ आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का रसपान करें और पुण्य के भागी बनें।

उन्होंने कहा कि आप सभी
पुरुषोत्तम मास में होने वाली इस कथा से न केवल व्यक्तिगत कल्याण होगा, बल्कि पूरे नगर को आशीर्वाद प्राप्त होगा।
नगर वासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा व रुद्रयज्ञ का पवन कर अपने जीवन को कृतज्ञ करें।



