मुंगेली पड़ाव चौक: गुरु कृपा मोबाइल की तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल देर से पहुंचने पर भड़के लोग

Jagdish Dewangan
1 Min Read


मुंगेली: शहर के पड़ाव चौक स्थित गुरु कृपा मोबाइल दुकान की तीसरी मंजिल में आज भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की सूचना पर दमकल को तुरंत फोन किया गया, लेकिन दमकल काफी देर बाद मौके पर पहुंची। समय पर दमकल न पहुंचने के कारण आग पर काबू पाने में देरी हुई और नुकसान बढ़ गया। इससे मौके पर मौजूद जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला।

घटना के बाद गुरु कृपा मोबाइल के सामने बड़ी संख्या में शहरवासी जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन जांच में जुटा है।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन