चैत्र नवरात्रि में आस्था और श्रद्धा का संगम:नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के निवास पर भव्य कन्या भोज का आयोजन

Jagdish Dewangan
2 Min Read

मुंगेली/चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे नगर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है। माता मंदिरों में ज्योत ज्वारा के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में नवरात्रि के नौवें दिन नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के निवास पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में रोहित शुक्ला ने अपनी पत्नी निशा शुक्ला,भाई सनी शुक्ला,उनकी पत्नी आरती शुक्ला तथा पिता छोटेलाल शुक्ला के साथ मिलकर कन्याओं को अपने घर आमंत्रित किया। पूरे श्रद्धा भाव से कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इसके साथ ही कन्याओं को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर रोहित शुक्ला ने कहाकि नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का प्रतीक है। यह पर्व आस्था,श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार द्वारा देवी स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद लेने की परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान रोहित शुक्ला ने नगरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी मां दुर्गा से की। वहीं शुक्ला परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और विशेष उपहार पाकर कन्याओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और संस्कार का सुंदर समन्वय देखने को मिला,जिसने नवरात्रि पर्व की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।

आप सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव, रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

*सवितर्क न्यूज़ *

*संपादक*

* जगदीश देवांगन *

*9300 993390*

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन