तीन दिवसीय विराट खर्रा घाट मेला 15 फरवरी से

Jagdish Dewangan
1 Min Read

रामगढ़ (मुंगेली)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खर्रा घाट में 15 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय विराट खर्रा घाट मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के मनोरंजन हेतु आधुनिक झूलों की व्यवस्था की गई है, जिनमें ड्रैगन झूला, हवाई झूला, ब्रेक डांस झूला सहित अन्य आकर्षण शामिल हैं।
मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक लोककला मंच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया कि खर्रा घाट मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मेले को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेले का आनंद लें एवं आयोजन को सफल बनाएं।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन