मुंगेली/नगर के रायपुर रोड स्थित परमहंस वार्ड में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नालंदा परिसर के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह भूमिपूजन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा के अनुरूप नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा सहित नगर के पार्षदों द्वारा किया गया।
करीब 4 करोड़ 29 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वाकांक्षी नालंदा परिसर का निर्माण कार्य अविनाश बिल्डकॉन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर,बिलासपुर द्वारा किया जाएगा। इस परिसर के निर्माण से जिले के विद्यार्थियों को अध्ययन,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं शैक्षणिक संसाधनों की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि प्रदेश शासन की नालंदा परिसर योजना विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। इसके निर्माण के पश्चात मुंगेली जिले के छात्रों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें यहीं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,जिनमें पार्षद श्रीमती संगीता अन्नू साहू,असलम खान,अरविंद वैष्णव,मोहन मल्लाह,जितेन्द्र कुमार दावड़ा,श्रीमती प्रतिमा रवि कोशले, सूरज यादव,विनय चोपड़ा,श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन,श्रीमती आयशा मकबूल खान,संजय चंदेल,श्रीमती विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला,श्रीमती छोटी सत्येन्द्र सिंह परिहार,रामकिशोर देवांगन,अजय साहू,विजय बंजारे,निमेष देवांगन,रोशन सोनी,कुलदीप पाटले,दिलीप सोनी एवं श्रीमती गौरी श्रवण सोनकर शामिल रहे।
इसके साथ ही नगर पालिका के अधिकारीगण,ठेकेदार संस्था के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने नालंदा परिसर को शिक्षा के क्षेत्र में मुंगेली के लिए मील का पत्थर बताते हुए इस पहल की सराहना की।
नगरवासियों को उम्मीद है कि नालंदा परिसर के निर्माण से आने वाले समय में मुंगेली शिक्षा का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा और जिले के युवाओं को नई दिशा


सवितर्क न्यूज़

