पाली महोत्सव देख घर वापसी में 11 लोगों से भरी टाटा मैजिक हुई हादसे का शिकार, चालक की हुई मौत, 9 लोग हुए घायल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाली महोत्सव देख घर वापसी में 11 लोगों से भरी टाटा मैजिक हुई हादसे का शिकार, चालक की हुई मौत, 9 लोग हुए घायल

(सवितर्क न्यूज,अजय देवांगन )

कटघोरा : कोरबा जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय पाली महोत्सव का आयोजन किया जाता है,

कार्यक्रम को देखने जिले के आसपास के ग्रामीण पहुंचते है,

समापन कार्यक्रम देखकर लौट रहे पोंडी उपरोड़ा के ग्राम लैंगा से 11 लोगों से भरी टाटा मैजिक ट्रक की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गई.

वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई तथा 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना पेंड्रा रोड बरबसपुर के पास घटित हुई टाटा मैजिक अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि टाटा मैजिक चालक नरेश केशरवानी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया

टाटा मैजिक में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है. जिनका उपचार कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

Share This Article