बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही :गोवा के फ्लैट से चला रहे थे गेम, बिलासपुर पुलिस के छापे में शहर के 5 युवक पकड़ाए

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर पुलिस पिछले एक महीने से दावा कर रही थी कि छापों के डर से यहां के बड़े आईपीएल सटोरिए देश के दूसरे शहरों में सुरक्षित ठिकानों पर जम गए हैं और वहीं से बिलासपुर में सट्‌टा चला रहे हैं।

इसकी पुष्टि तब हुई, जब बिलासपुर पुलिस ने रविवार को गोवा के एक फ्लैट में छापा मारकर बिलासपुर के 5 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। इनके लैपटॉप की जांच हुई, तब ऑनलाइन सट्‌टे का मामला फूटा। पुलिस के अनुसार की गोवा में बैठकर बिलासपुर के लोगों से कई के दांव का रिकार्ड मिल गया है वही बिलासपुर के सिटी कोतवाली और सिविल लाइन्स थानाक्षेत्र में छोटे सटोरिये पकड़े गए, उनके मोबाइल की जांच हुई तब पुलिस को पता चला कि शहर के कुछ रशुखदार पुलिस की डर गोवा में बैठकर आईपिल में शहर के लोगो के दांव लगा रहे है जिन्हें रविवार को बिलासपुर पुलिस ने रेड कर गोवा से गिरफ्तार कर लिया

न्यायधानी में पुलिस ने पिछले 20 दिन में दर्जनभर से ज्यादा सटोरियों को पकड़ा, जो आईपीएल का ऑनलाइन सट्‌टा चला रहे थे। लेकिन ये सारे लोग वह हैं, जिन्होंने किसी न किसी बड़े सटोरिए से लाइन ले रखी थी। पुलिस को इन बड़े सटोरियों की तलाश थी, लेकिन बिलासपुर में किसी का लोकेशन नहीं था। यह बात आ रही थी कि यहां के सटोरियों ने मुंबई, पुणे और गोवा समेत कुछ शहरों में डेरा डाला है और गेम वहीं से चला रहे हैं। बिलासपुर पुलिस ने जब गोवा के केंड्यूलिंग बीच के पास एक फ्लैट में में छापा मारा, तब इस खेल का खुलासा हुआ।

अपार्टमेंट से बिलासपुर के राजेश गांधी, अमन गांधी, महेन्द्र पटेल, पकड़े गए। वही इसी मामले में गोवा से भागकर दुर्ग में छिपे राजा उर्फ राजेश बजाज, महेश कमलनी को गिरफ्तार किया गया, यह फ्लैट महीने के किराए पर लिया गया था। पाचो इन दो महीने में दो-तीन बार ही फ्लैट से बाहर निकले। फ्लैट में ही सटोरियों ने हर चीज अरेंज कर रखी थी।

गोवा से बिलासपुर में दी कई सटोरियों को लाइन : बिलासपुर टीआई कलीम खान ने बताया कि चारों मोबाइल फोन के जरिए ही बिलासपुर समेत यहां के कुछ शहरों में सट्‌टा चलवा रहे थे। पुलिस को लैपटॉप की जांच में दो सॉफ्टवेयर मिले हैं। इनके बारे में आरोपियों ने बताया कि आईपीएल सट्‌टे के लिए उन्होंने ही बनवाए थे। इस साफ्टवेयर के जरिए लाइव मैच के साथ-साथ सट्‌टे का लाइव भाव भी अपडेट होता रहता था। यह लाइन बिलासपुर में भी कुछ सटोरियों को दी गई है। यहां जिन्हें लाइन दी गई है, उनका भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों से नगदी 54 हजार और 50-50 की सट्टा-पट्टी सहित एलईडी व 7 मोबाइल मिले है

गिरफ्तार आरोपी के नाम (गोआ )

  • 1.राजेश गांधी पिता स्व.किशन लाल गांधी उम्र 45 वर्ष निवासी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
  • 2.अमन गांधी पिता राजकुमार गांधी उम्र 24 वर्ष निवासी दयालबंद थाना सिटीकोतवाली बिलासपुर
  • 3.महेंद्र पटेल पिता बिहारीलाल उम्र 26 वर्ष निवासी बड़े फिरैनी थाना कोतवाली कटनी

दुर्ग से लाये गए

  • 04 राजा उर्फ राजेश बजाज पिता किशन बजाज उम्र 29 वर्ष साकिन आर के नगर सरकंडा बिलासपुर
  • 05. महेश कमलानी पिता स्वर्गीय खेमचंद कमलानी उम्र 40 वर्ष साकिन आरके नगर सरकंडा बिलासपुर

जप्त सामाग्री

  • 07 मोबाइल
  • 50-50 लाख की 02 अलग अलग सट्टा पट्टी
  • 54 हजार नगदी रकम एल ई डी
Share This Article