ऑक्टोपस बार में आबकारी विभाग का छापा, कई पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आबकारी विभाग का छापा, कई पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

(सवितर्क न्यूज, मनोज शुक्ला )

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की टीम इन दिनों अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.

तेलीबांधा थाना इलाके के ऑक्टोपस होटल बार में आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई की है.

ऑक्टोपस बार से विभाग के अधिकारियों ने 11 पेटी बियर सहित 11 बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब शराब बरामद किया है.

विभाग ने ऑक्टोपस बार के खिलाफ 36 ए के तहत कार्रवाई की है.

अधिकारी सामूहिक गश्त पर निकले थे. सूचना मिली थी कि तेलीबांधा इलाके के ऑक्टोपस बार में अवैध शराब बेची जा रही है.

जांच करने पर बार से 11 पेटी कार्ल्स बर्ग और किंगफिशर स्ट्रांग ब्रांड की अवैध बियर मिले है

आबकारी विभाग की टीम के मुताबिक जब्त शराब की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है.

शराब को ,36 ए ,के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई.ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी बीएन साय, उपनिरीक्षक नीलम किरण, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता डीडी पटेल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल साहू, उप निरिक्षक पंकज कुजूर जिला रायपुर से शामिल थे.

9 मार्च को उरकुरा में की गई थी कार्रवाई

आबकारी विभाग ने 9 मार्च को उरकुरा थाना खमतराई क्षेत्र में भी कार्रवाई की थी. आरोपी हेमन दास दक्खानी (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया था. आरोपी किराए के मकान में शराब का अवैध रूप से भंडारण कर रखा था.

शराब ब्लूस्टार डिलक्स व्हिस्की 200 पेटी, कैप्टन ब्लू रिजर्व व्हिस्की अंग्रेजी शराब 72 पेटी, ब्लूस्टार डिलक्स व्हिस्की 10 सफेद प्लास्टिक बोरी में, कैप्टन ब्लू रिजर्व व्हिस्की 5 प्लास्टिक सफेद बोरी में और रॉयल डिलक्स अंग्रेजी शराब 5 प्लास्टिक बोरी बरामद किया गया.

जिसकी कीमत लगभग 38 लाख 23 हजार 920 रूपए है. आबकारी एक्ट 34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

Share This Article