*रायपुर,आम आदमी पार्टी,महिला विंग ने महिला दिवस पर गरीब बस्ती में जाकर कपड़ा वितरित किया गया

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर,आम आदमी पार्टी,महिला विंग ने महिला दिवस पर गरीब बस्ती में जाकर कपड़ा वितरित किया जाना गरीब परिवारों का हाल!

(सवितर्क न्यूज, मनोज शुक्ला )

महिला ही सृष्टि का निर्माण करती है:-अनु अरुण सिंह,

रायपुर,अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी की महिला विंग की ओर से गरीब परिवारों में जाकर कपड़ा वितरित किया!

परिवार की महिलाओं से कुशलक्षेम पूछे साथ ही साथ प्रदेश की सभी महिलाओं को ढेरों शुभकामनाएं दी !

आयोजन में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी महिला विंग कीअनु अरुण सिंह ने कहा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी महिलाओं को शुभकामनायें देती हूं उन्होंने कहा महिला शक्ति थी और है और रहेगी महिला ही सृष्टि का निर्माण करती है और समाज को आगे बढ़ती है उन्होने कहा कि 8 मार्च दुनिया के इतिहास में बेहद खास दिन है। यह दिन दुनिया की सभी महिलाओं के नाम समर्पित है।

पार्टी की प्रियंका मिश्रा ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि देश के सभी महिलाओं का अभिनन्दन करती हूं।

आज महिला देश की रक्षा के लिए सेना में है जो देश की सुरक्षा में दिन रात खड़ी हैं !

आज महिला सभी छेत्रों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं,उन्होने कहा नारी शब्द जहां लग जाता है वहीं से सृष्टि का निर्माण होता है और हम नारियों को अहिल्या दुर्गा सरस्वती न जाने कितने नाम दिए गए हैं लेकिन मेरा मानना है कि हमें इन सब नामों की जरूरत नहीं है हम महिलाओं को अगर सुरक्षा प्रदान की जाए !

हमारे साथ हो रहे अत्याचारों पर अगर अंकुश लग जाए तो हम इतने सशक्त हैं हर महिला झांसी की रानी है नारियों को पूजा का विषय ना बनाया जाए मैं बस यही कहना चाहूंगी !

वहीं मेघा तिवारी ने भी विश्व महिला दिवस पर विश्व की समस्त महिलाओं का अभिवादन करते हुए कहा कि 8 मार्च आज का दिन बहुत खास है !

आज मैं यह प्रण लेती हूं कि समाज में हो रहे महिलाओं के प्रति अत्याचार और रोकने में हर संभव प्रयास करूंगी और उन सभी महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें न्याय दिलाने का काम करूंगी।

Share This Article