कलेक्टर कार्यालय मुंगेली द्वारा लेखन सामग्री क्रय हेतु निविदाएं आमंत्रित

Jagdish Dewangan
1 Min Read

मुंगेली – वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला कार्यालय मुंगेली द्वारा स्थानीय बाजार से लेखन सामग्री (स्टेशनरी) क्रय किए जाने के उद्देश्य से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इस संबंध में जारी विज्ञप्ति के अनुसार निविदा अवधि संपूर्ण वित्तीय वर्ष 2025-26 तक प्रभावशील रहेगी। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 1:00 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन दोपहर 3:00 बजे तक कलेक्टर कार्यालय मुंगेली में खोला जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि क्रय की जाने वाली सामग्री की सूची एवं निविदा की शर्तें कलेक्टर कार्यालय मुंगेली के सूचना पटल पर चस्पा की गई हैं, जहाँ से इच्छुक आपूर्तिकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।जिला प्रशासन ने सभी पात्र विक्रेताओं से निर्धारित समयावधि के भीतर निविदा प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।

Share This Article