स्नान दान पूर्णिमा के साथ रतनपुर में माघ पूर्णिमा मेला प्रारंभ

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। माघ मास की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा तटों पर स्नान के लिए श्रद्धलुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।माघ मास की पूर्णिमा में अभिजित मुहूर्त में स्नान विशेष शुभ होता है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर रतनपुर सहित आसपास के लोग रतनपुर के पवित्र तालाब दुलहरा में स्नान करते हैं। ब्रह्म मुहूर्त में दुलहरा में स्नान का विशेष महत्व है।

माघ पूर्णिमा के अवसर पर रतनपुर के पवित्र दुलहरा तालाब पर स्नान करने के लिए दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं और तालाब में डुबकी लगाने के बाद पास स्थित भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। आधी रात से ही घाट पर भक्तों का भीड़ जुटना शुरू हो जाता है।

वही लोग स्नान के बाद रतनपुर मे स्थित देवी देवताओ के दर्शन करते हैं। स्नान व भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ ही पूर्णिमा के दिन से धार्मिक नगरी रतनपुर मे माघी मेला प्राम्भ होता है।

जिसमे बड़ी संख्या में आसपास गाँव के लोग परिवार सहित पहुचते है।।

Share This Article