रायपुर शहर में कोलता सामाजिक भवन समाज के सामाजिक भवन गणेश नगर महादेव घाट रोड में कोलता महिलाओं के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति भी इस बार सावन महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।जिसमें सभी महिलाओं ने सावन के अनुरूप हरा हरा परिधान से अपने आपको सजाया था।सर्वप्रथम कोलता समाज की कुलदेवी मां रणेश्वर रामचंडी की पूजा
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा और सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। समाज की महिलाओं ने सबसे पहले पारंपरिक लोकगीतों से महोत्सव का शुभारंभ किया। महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। बच्चों ने भी नृत्य व समूह गीतों से सबका मन मोह लिया।
रायपुर में मनाया गया सावन महोत्सव:
कोलता समाज की ओर से सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के बीच पूरा माहौल हरियाली और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे से खुलकर बातें भी कीं। साथ अपने बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुति में मदद की।
गीत-संगीत और नृत्य की हुई प्रस्तुति
किया गया।सावन के अनुरूप खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमे फुगडी मटकी फोड़ कुर्सी दौड़ तथा सावन क्वीन का चुनाव प्रमुख रही। फुगड़ी में श्रीमती नेहा नायक प्रथम व श्रीमती ज्योति साहू द्वितीय रही।मटकी फोड़ में श्रीमती ज्योति साहू प्रथम तथा कुर्सी दौड़ में श्रीमती मीना प्रधान प्रथम और द्वितीय डॉ भवानी प्रधान रही
इस बार कृष्ण महिला मंडल की सचिव अधिवक्ता गायत्री साहू तथा राधा मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रणति साहू बनी थी। सावन क्वीन श्रीमती प्रियंका प्रधान बनी।कार्यक्रम में सभी सामाजिक बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।स्वल्पाहार की व्यवस्था और उपहार वितरण महिला मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती कल्पलता साहू और सांस्कृतिक सचिव श्रीमती प्रतिमा बारीक द्वारा किया गया।
सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग
द्वारा
द्वारा
किया गया। कार्यक्रम की संचालन महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती प्रेमलता भोई जी और डॉ भवानी प्रधान जी द्वारा सुचारू रूप से किया गया। अंत में अधिवक्ता गायत्री साहू द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।