बिरगांव के सर्वोदय होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पार्षदों की सतर्कता से सामने आया मामला

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

राजधानी रायपुर के बिरगांव नगर निगम में बड़ा मामला सामने आया है जहां 7 जून 2025 को बीरगांव शहर के सर्वोदय होटल में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ हैं। यह कार्रवाई वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद पुत्र राजू सिन्हा और वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद डिकेन सिन्हा की सजगता से संभव हो सकी हैं, जिन्हें इस अवैध गतिविधि की भनक बीते कुछ समय से लग रही थी। लोगों का और लड़कियों का बार बात आना जाना उनका उठना बैठना बात व्यवहार और कपड़ो की अभद्रता से भनक हुआ।


सूचना पुख्ता होने पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने दोपहर करीब 1:30 बजे होटल में छापा मारा। मौके पर अवैध समान और आपत्तिजनक स्थिति में महिलाएं व पुरुष मिलने पर तुरंत 112 डायल सेवा और उरला थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और होटल संचालक गणेश सहित दो महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर ने बताया कि होटल में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि के बाद मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी जांचा जा रहा है कि होटल में ठहरे लोगों की पहचान क्या है और उनका इन गतिविधियों में कितना संलिप्त होना सामने आता है। बीरगांव शहर में लोग बाहर दराज से रुकने बहुत कम आते है यहां कोई टूरिस्ट प्लेस भी नहीं है ऐसे में होटल में आपत्तिजनक स्थिति में लड़के लड़कियों का मिलना साथ ही अवैध सामग्री मिलना इस ओर इशारा करता है कि यहां पर देह व्यापार चल रहा है।

पार्षद डिकेन सिन्हा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर भी पुलिस को जानकारी दी थी, जिस पर कार्रवाई हुई थी। अब सर्वोदय होटल में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। क्यों कि इन गोरख धंधों के चलते शहर का नाम खराब हो रहा साथ ही यहां रहने वाले लोगों को शर्मिंदगी होने लगी है। बीरगांव नगर निगम सुरक्षित और पढ़ाई व कार्य के लिए स्वच्छ स्थल रहा है इन सब मामलों से जिसमें प्रभाव पड़ने लगा है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सर्वोदय होटल को तत्काल सील किया जाए, साथ ही बिरगांव नगर निगम के अंतर्गत जितने भी होटल है सबकी जांच की जाएं, क्योंकि धीरे धीरे यह अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

यह घटना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर छत्तीसगढ़ सरकार पर सवाल खड़े कर रहे है

Share This Article