भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड: कांग्रेस नेता शिवानंद नाग गिरफ्तार, NIA ने रायपुर से पकड़ा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में हुए भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में अब बड़ा मोड़ आया है।नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इस मामले में कांग्रेस के ।नेता शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है। शिवानंद नाग नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव बताए जा रहे हैं।।

जगदलपुर की कोर्ट में पेशी संभव

भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई सूत्रों की मानें तो NIA की टीम शिवानंद नाग को जल्द ही जगदलपुर स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश कर सकती है। यह गिरफ्तारी मामले में राजनीतिक और नक्सली गठजोड़ की गंभीरता की ओर इशारा करती है।

हत्या से तीन दिन पहले था विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि 4 नवंबर 2023 को, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी। वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य भी थे।

हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली थी और इसके बाद एक पर्ची जारी किया गया था।

नक्सलियों ने पर्चा जारी कर रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

नक्सलियों ने लगाए थे कई आरोप

पर्चे में नक्सलियों ने दावा किया था कि रतन दुबे धर्मांतरण के नाम पर आदिवासियों को भड़का रहा था और आमदाई खदान और पुलिस कैंपों का समर्थन कर रहा था।

साथ ही RSS और भाजपा के माध्यम से आदिवासियों को संगठनों से जोड़ने की बात कही गई थी। यही नहीं, उस पर पुलिस मुखबिरी (Police Informer), सरकारी धन का गबन और किसानों पर हमला करवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए।

शिवानंद नाग की गिरफ्तारी से नक्सली कनेक्शन की जांच तेज

एनआईए की टीम ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार ।

अब NIA की कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि हत्या की साजिश में राजनीतिक संबंध की भी जांच की जा रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस केस में और कौन-कौन नाम सामने आते हैं और क्या यह केवल नक्सली हमला था या इसके पीछे गहरा राजनीतिक षड्यंत्र भी छुपा है।

राजनीतिक हलकों में हलचल

इस गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस की ओर से अभी कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन भाजपा नेताओं ने इसे “नक्सलियों और कांग्रेस के बीच सांठगांठ” का परिणाम बताया है।

Share This Article